{"_id":"5caa4733bdec2213ee5d5325","slug":"41554663219-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीपैट में प्रत्याशीवार अपलोडिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीपैट में प्रत्याशीवार अपलोडिंग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
लोकसभा चुनाव को लेकर एमजी पॉलीटेक्निक में ईवीएम, वीवीपैट के स्ट्रांग रूम और प्रत्याशी वार वीवीपैट की अपलोडिंग का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जायजा लिया।
डीएम ने वीवीपैट से पर्चियों को निकालकर समस्त प्रत्याशी के चुनाव चिह्न वाली पर्ची को भी देखा। डीएम ने सभी प्रत्याशियों से वीवीपैट अपलोडिंग की व्यवस्था को देखने का भी अनुरोध किया, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से बचा जा सके। डीएम ने एमजी पॉलीटेक्निक के वेयर हाउस एवं स्ट्रांग रूम में विधानसभा वार रखी जाने वाली ईवीएम की व्यवस्थाएं भी देखीं।
उन्होंने कहा कि ईवीएम के रखे जाने के लिए समस्त औपचारिकताएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। निर्धारित बूथ की मशीनें निर्धारित स्थान पर ही रखी जाएं। डीएम ने प्रत्याशियों से वीवीपैट अपलोडिंग की व्यवस्था देखने को कहा। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट रामजी मिश्र, डीपीआरओ बनवारी लाल सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।