{"_id":"5b9bfda1867a557eb3414608","slug":"41536949665-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ गांव गंगचौली में निकाली गौरव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ गांव गंगचौली में निकाली गौरव यात्रा
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ब्लॉक हाथरस के गांव गंगचौली को ओडीएफ घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में गौरव यात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अजय दीप सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगचौली की छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि यह अवसर जिले के लिए हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के उद्देश्यों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले को ओडीएफ होने में 1826 शौचालय बनने शेष हैं। प्रधानमंत्री ने देश को ओडीएफ करने के लिए 2019 का लक्ष्य रखा था। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक साल पहले ही 2 अक्तूबर 2018 तक ओडीएफ करने का टारगेट दिया है। इस गांव से गौरव यात्रा की आज शुरूआत हो रही है। इसके पश्चात आगे हम ठोस तथा तरल अपशिष्ठ प्रबंधन पर बल देंगे। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगचौली गांव के लोग बहुत जागरूक है।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में बने 319 शौचालयों में से 134 शौचालय स्वयं बनवाए है। आगामी एक माह में पूरा जिला ओडीएफ होने को है। इसके बाद द्वितीय चरण के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर बल दिया जाएगा। अब हमारे 658 गांव में स्वच्छताग्राही तैनात हैं जो आपका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विधायक सदर हरी शंकर माहौर ने कहा कि कार्यक्रम से केंद्र तथा प्रदेश सरकार की मंशा उजागर होती है। भाजपा सरकार के काम करने का तरीका सबसे अलग है। हमारा उद्देश्य शासन एवं प्रशासन के सहयोग से जनता तक योजनाओं को पहुंचाना है। इसके अलावा कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पीडी चंद्र शेखर शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, डीडी पंचायतराज नंदिता जैन ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीपीआरओ शहनाज अंसारी, डीएसओ सुरेंद्र यादव, एडीओ पंचायत केके गौतम, योगेश सारस्वत, शैलेंद्र कुमार, आदि मौजूद थे।