{"_id":"6474c32f5fa5016a2e0c3009","slug":"400-contract-workers-of-65-power-stations-not-get-salary-for-two-months-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 65 बिजलीघरों के 400 संविदा कर्मियों झेल रहे आर्थिक तंगी, नहीं मिला दो माह से वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 65 बिजलीघरों के 400 संविदा कर्मियों झेल रहे आर्थिक तंगी, नहीं मिला दो माह से वेतन
Mon, 29 May 2023 08:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 08:52 PM IST
सार
हाथरस में 65 बिजलीघरों पर करीब 400 संविदा कर्मी कार्यरत हैं। इनको एजेंसी के जरिए भुगतान किया जाता है। अब इन कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण इस कारण इन कर्मियों के सामने जीवन यापन में कठिनाइयां आ रही हैं। विभागीय अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर कर्मी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
बिजली अधिकारी को ज्ञापन देते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का कार्य कर रहे कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण इन कर्मियों आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। कई बार कर्मियों ने एसडीओ व जेई को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। सोमवार की सुबह संविदा कर्मी ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पहुंचे। संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता से वेतन दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जिले में 65 बिजलीघरों पर करीब 400 संविदा कर्मी कार्यरत हैं। इनको एजेंसी के जरिए भुगतान किया जाता है। अब इन कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण इस कारण इन कर्मियों के सामने जीवन यापन में कठिनाइयां आ रही हैं। विभागीय अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर कर्मी खासे परेशान हैं। सोमवार को संविदा कर्मी ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पहुंचे और अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में रामजी, राजन सिंह, केशवदेव, बॉबी भारद्वाज, शिवम शर्मा, दीपू, राहुल वार्ष्णेय, नईम, दिनेश, रामकिशोर, हिमांशु, राहुल शर्मा, बच्चन सिंह, गंगाराम, गंगा प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, योगेश कुमार, आशू आदि थे।
विज्ञापन