{"_id":"6a8dfee06f9eb3b1a701317e","slug":"40-sanitation-workers-found-absent-during-inspection-of-35-wards-salaries-to-be-deducted-hathras-news-c-56-1-sali1016-153304-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 35 वार्डों के निरीक्षण में 40 सफाईकर्मी मिले गैरहाजिर, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 35 वार्डों के निरीक्षण में 40 सफाईकर्मी मिले गैरहाजिर, कटेगा वेतन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद हाथरस के सभी 35 वार्डों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 780 सफाईकर्मियों में से 40 ड्यूटी से गायब पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
वर्तमान में 35 में से 28 वार्डों में ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठान हो रहा है। शेष सात वार्डों में इसे तत्काल शुरू करने और कार्यदायी संस्था को सूखा व गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
65 स्थानों पर कूड़े के ढेर, सबसे बुरा हाल वार्ड-6 का
निरीक्षण के दौरान शहर में कुल 65 गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स यानी ऐसे स्थान जहां लगातार कूड़ा फेंका जाता है, चिह्नित किए गए। इनमें सबसे ज्यादा चार स्थान वार्ड संख्या 06 (मीतई) में मिले। अधिकारियों को इन जगहों से तुरंत कूड़ा हटवाकर नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड संख्या 29, गोशाला रोड में एक मकान मालिक द्वारा नाली तोड़कर निर्माण एवं विध्वंस अवशेष सड़क पर फैलाया गया था। नगर पालिका टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए भवन स्वामी से 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
नौ वाहन मिले खराब, स्टोर कीपर पर होगी कार्रवाई
कूड़ा उठान के लिए उपलब्ध 109 वाहनों में से दो ट्रैक्टर, एक जेसीबी और छह टिपर सहित नौ वाहन खराब मिले। डीएम अतुल वत्स ने इन्हें तुरंत ठीक कराने और लापरवाही के लिए वाहन प्रभारी व स्टोर कीपर की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।