{"_id":"649dcf17ef8983ec620922c4","slug":"387-candidates-will-give-improvement-and-compartment-exam-hathras-news-c-56-1-sali1016-1615-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 387 परीक्षार्थी देंगे इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 387 परीक्षार्थी देंगे इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा
Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2023 की 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए जिले में 387 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट के लिए 198 और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 189 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा 22 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा होगी। 10वीं इंप्रूवमेंट की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए सरस्वती इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है।
डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि परीक्षा को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा। पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी परीक्षार्थी संपर्क करके प्रवेश पत्र हासिल कर सकेंगे। परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, पेजर या किसी भी अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। संवाद