फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3.5 lakh and a car were stolen on the pretext of illness.

Hathras News: बीमारी का बहाना बनाकर 3.5 लाख रुपये और कार हड़पी

Fri, 29 May 2026 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakh and a car were stolen on the pretext of illness.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
गांव नगला हेमा की रहने वालीं रक्षा गौड़ ने तीन लोगों पर साढ़े तीन लाख रुपये व कार हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन श्वेता गौड़ की जान-पहचान फिरोजाबाद निवासी पुष्पेंद्र कुमार और किला गेट निवासी मान्या साहनी व उनके पति मनीष साहनी से थी।
विज्ञापन




आरोप है कि पुष्पेंद्र कुमार ने अपनी मां की गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर पांच लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से 1,49,500 रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन शेष 3,50,500 रुपये देने में टालमटोल करने लगा। आरोप है कि अक्टूबर 2024 में तीनों आरोपियों ने एक साजिश के तहत मां के इलाज का बहाना बनाकर पीड़िता की बहन की कार भी ले ली, जो अभी तक वापस नहीं दी है।
विज्ञापन




पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब छल-कपट और धोखाधड़ी से कार और रुपये हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed