{"_id":"6823aad7e101d30fdd0955c8","slug":"3245-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-dealership-hathras-news-c-56-1-sali1016-131462-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीलरशिप के नाम पर 32.45 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीलरशिप के नाम पर 32.45 लाख रुपये ठगे
Wed, 14 May 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 14 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी अनिल कुमार पुत्र रामखिलाड़ी ने जिले के साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उन्हें ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से पता चला कि पेट्रोल पंप की जगह निकली हुई हैं। उन्होंने साइट खोलकर आवेदन किया और आवेदन का शुल्क 25 हजार रुपये जमा कर दिया।
उनके पास ई-मेल आईडी पर संदेश आया कि उनको एओआई का शुल्क जमा करना है। इसी तरह से उनके पास संदेश आते रहे और वह उनके अनुसार रुपये जमा करते रहे। अलग-अलग तारीखों पर उन्होंने कुल 32.45 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद संदेश आया कि उनको 508580 रुपये ठेकेदार की फीस जमा करनी है। उन्होंने रुपयों के इंतजाम का बहाना बनाकर मथुरा के बीपीसीएल ऑफिस जाकर इस बारे में पता किया। वहां उन्हें बताया गया कि यह फर्जी ऑनलाइन साइट है। साइबर थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद