{"_id":"646cce6aec829bfb5d0f258a","slug":"32-villages-of-hathras-soon-declared-odm-plus-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 32 गांव जल्द घोषित होंगे ओडीएम प्लस, पहले 636 गांव पहले ही आ चुके हैं इस श्रेणी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 32 गांव जल्द घोषित होंगे ओडीएम प्लस, पहले 636 गांव पहले ही आ चुके हैं इस श्रेणी में
Tue, 23 May 2023 08:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 08:02 PM IST
सार
32 राजस्व ग्रामों को जल्द ही मॉडल श्रेणी में घोषित किए जाने के लिए पंचायतराज विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 30 जून तक 32 राजस्व ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत डीएम के निर्देश जिले के 603 गांवों को उदयीमान व 30 गांवों को उज्ज्वल और तीन गांवों को मॉडल श्रेणी में घोषित किया गया है। वर्ष 2022-23 में चयनित 28 ग्राम पंचायतों के 36 राजस्व ग्रामों में से दो राजस्व ग्रामों कजरौठी एवं अगसौली को ओडीएफ प्लस की मॉडल श्रेणी में घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
32 राजस्व ग्रामों को जल्द ही मॉडल श्रेणी में घोषित किए जाने के लिए पंचायतराज विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 30 जून तक 32 राजस्व ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित किया जाएगा। जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्य के लिए वर्ष 2023-24 में कुल 237 ग्राम पंचायतों के 287 राजस्व ग्रामों को चयनित किया गया है। लक्षित 287 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष 118 ग्रामों को ग्राम स्वच्छता प्लान के तहत चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले के 52 ग्रामों को ग्राम स्वच्छता प्लान के आधार पर 400.11 लाख की क्रेडिट लिमिट आवंटित की जा चुकी है। डीपीआरओ ने इन ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में कार्य कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीपीआरओ ने कहा कि पंचायतराज विभाग द्वारा इस वर्ष 287 राजस्व ग्रामों को मॉडल श्रेणी में घोषित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन