{"_id":"5bc384cbbdec2269b6429636","slug":"31539540171-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय से वंचित पात्रों की तैयार हो रही सूचियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय से वंचित पात्रों की तैयार हो रही सूचियां
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। बेसलाइन सर्वे 2012 के बाद शासन स्तर से संशोधित विशेष सर्वेक्षण अभियान-2018 चलाकर बेस लाइन सर्वे में शौचालय से वंचित रहे लोगों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। जिले में यह सर्वेक्षण अभियान शासन के निर्देशानुसार तेजी से चल रहा है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए 11 चरणों में कार्यक्रमों का विभाजन किया गया है। इसी के तहत अब ग्राम पंचायतों में ब्लॉक स्तरीय टीमों द्वारा सर्वेक्षण शुरू कर वंचित रहे शौचालय के पात्रों की सूची तैयार कर ली गई है। वही पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इस सूची को ग्राम पंचायत भवन या सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कर आपत्ति मांगी जा रही है।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए बेसलाइन सर्वे कराया गया था। इस सर्वे के बाद भी कुछ परिवारों को बेसलाइन सर्वे में योजना का लाभ न मिल पाने की सूचना मिल रही थी। अब शासन स्तर से इसे ध्यान में रखते हुए विशेष सर्वेक्षण अभियान-2018 शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत शौचालय के लाभ से वंचित पात्रों की सूची ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामों में भ्रमण कर तैयार की जा रही है। वही कुछ ग्राम पंचायतों में यह सूची तैयार भी कर ली गई है। इस सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है, जो पूर्व में शौचालय बनवाने के लाभ से वंचित रह गए थे या फिर जिनके नए मकानों में शौचालय की सुुविधा नहीं है।
ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार सूची में पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इस सूची को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दिया गया है और सभी से आपत्ति भी मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस सूची को शासन की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।