फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएंः डीएम

भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएंः डीएम

Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएंः डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


डीएम अमित कुमार सिंह ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के माध्यम से भूमाफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने समस्त विभागों से कब्जा मुक्त कराई गई भूमि के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए की अवैध कब्जादारों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाई जाए। सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप किसी भी जमीन पर अवैध कब्जा हर्गिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जे में लिप्त पाए जाने वाले भूमाफिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डीएम ने कहा कि जिले के 24 भूमाफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए जमीनों को कब्जामुक्त कराएं। उन्होंने विभागवार विभागीय भूमि पर अवैध कब्जे में दर्शाई गई भूमि के बारे में जानकारी ली और कब्जा की गई भूमि किस स्थान पर कितनी तथा किस व्यक्ति द्वारा कब्जा की गई है। इसके अलावा भूमाफिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाए कि कहीं माफिया ने किसी सार्वजनिक जमीन या गरीबों की जमीन पर कब्जा तो नहीं कर रखा है। ऐसे माफिया को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। बैठक में एसपी सुशील घुले, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, डीएफओ और अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed