फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   31 thousand farmers will not get the 15th installment of Samman Nidhi

Hathras News: 31 हजार किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि की 15वीं किस्त

Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
31 thousand farmers will not get the 15th installment of Samman Nidhi
किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए शासन ने किसानों के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। जिले के करीब 31 हजार किसानों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में इन किसानों के सम्मान निधि की 15वीं किस्त से वंचित रहने की संभावना है।
विज्ञापन




माना जा रहा है कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जल्द जारी कर सकती है। योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के खाते में छह हजार रुपये भेजती है। आर्थिक सहायता की इस राशि को तीन किस्तों में दिया जाता है। हर किस्त में किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाते हैं।
विज्ञापन



कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में दो लाख पांच हजार 847 सक्रिय किसान हैं। इनमें से करीब 13 हजार किसान अपात्र पाए गए। जिले में करीब एक लाख 93 किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। इनमें से करीब एक लाख 78 हजार किसानों की जमीन का अवलोकन करके इनकी लैंड सीडिंग हो चुकी है। इनमें से 31 हजार किसानों ने अपनी ई केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







15 अक्तूबर तक करा लें ईकेवाईसी
उप कृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ईकेवाईसी कराना जरूरी है। जिन किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराई है, वह 15 अक्तूबर से पूर्व कृषि विभाग के किसी कर्मचारी के माध्यम से या जनसुविधा केंद्र पर अपनी ई केवाईसी करा लें। उन्होंने गांवों के प्रधानों से अपील की है कि वह वह किसानों से उनके आवश्यक प्रपत्र एकत्रित कर कृषि विभाग को दे दें, जिससे किसानों की केवाईसी हो सके।








इंडिया पोस्ट बैंक खाते में भी मिल जाएगा लाभ

उप कृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि किसान इंडया पोस्ट बैंक खाता भी खुलवा सकते हैं। उन्हें इस खते में भी सम्मान निधि का लाभ मिल जाएगा। वहीं, अगर किसान का खाता बैंक में है तो आधार सीडिंग अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed