{"_id":"604fb08b8ebc3ec89761f050","slug":"300-people-registerd-for-ots-benefit-hathras-news-ali258716548","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन सौ लोगों ने कराया ओटीएस में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन सौ लोगों ने कराया ओटीएस में पंजीकरण
विज्ञापन
इगलास अड्डा स्थित बिजली कार्यालय पर ओटीएस की रसीद कटवाने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली महकमे ने शहर से देहात तक ओटीएस पंजीकरण के लिए अंतिम दिन सोमवार को सबस्टेशनों पर शिविर लगाए। शहर में तीन सौ लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया। देहात में कई टीमों ने पंजीकरण किए। लोगों ने 31 मार्च तक बकाया जमा करने की अपील की।
शहर से देहात तक बिजली महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद बिजली महकमे को बकाया हाथ नहीं लगा। प्रदेश सरकार ने बकाया की राशि को वसूलने के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया। सोमवार को ओटीएस पंजीकरण का अंतिम दिन था। हालांकि, बाद में इसे बढ़ाकर पंजीकरण की तिथि 31 मार्च तक कर दी गई।
इसलिए अफसरों से लेकर कर्मी अधिक से अधिक पंजीकरण की कवायद में जुटे रहे। इस दौरान शहर के आधा दर्जन सबस्टेशनों पर करीब तीन सौ लोगों बकाया की तीस प्रतिशत राशि जमा करने के साथ तीन सौ लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराए।
विज्ञापन
इस मामले में अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने बताया कि सोमवार को ओटीएस में सभी सबस्टेशनों पर तीन सौ बकायेदारों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। जिन लोगों ने पंजीकरण कराया है। वह 31 मार्च तक बकाया की राशि को जमा कर दें। अन्यथा उन्हें ब्याज माफी का लाभ नहीं मिल पाएगा।