{"_id":"66c1276c37c947ac2409c0f4","slug":"2800-patients-reached-the-district-hospital-hathras-news-c-56-1-sknl1012-118854-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिला अस्पताल में पहुंचे 2800 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिला अस्पताल में पहुंचे 2800 मरीज
Sun, 18 Aug 2024 04:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सकों की हड़ताल के चलते शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को लगभग 2800 मरीज पहुंचे। पर्चा व दवा काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं।
निजी चिकित्सालयों में जब डॉक्टर नहीं मिले तो बागला संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मरीजों की संख्या बढ़ती गई। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को एक से दो घंटे कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। पैथोलॉजी लैब पर भी जांच कराने के लिए मरीजों की कतारें देखी गई। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को लगभग 2800 मरीज पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में लगभग 2000 मरीज पहुंचते हैं। जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में 250 महिला मरीज पहुंचीं।
शनिवार को ओपीडी में लगभग 2800 मरीज पहुंचे। दोपहर को एक बजे के बाद भी अस्पताल पहुंचे मरीजों के पर्चे बनवाए गए। सभी मरीजों को चिकित्सक द्वारा देखा गया और उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल।