26 को जंतर-मंतर पर गरजेंगे शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। उ.प्र. पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को बीआरसी परिसर में हुई। बैठक में बेसिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। समस्याओं का समाधान न होने पर 26 फरवरी को जंतर-मंतर नई दिल्ली पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाए जाने का भी आह्वान किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि संघ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा शिक्षकाें की समस्याओं के समाधान के लिए पिछले माह पीएम को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन इन समस्याओं के समाधान नहीं किया गया है। उन्होने बताया कि यूपी के बेसिक शिक्षकों को अप्रैल 2005 से बंद की गई पेंशन पुन: प्रदान की जाए। सदस्य विधान परिषद के निर्वाचन में माध्यमिक विद्यालय के सहायता प्राप्त शिक्षकों की तरह ही बेसिक शिक्षकों को चुनाव लड़ने व मत देने का अधिकार दिया जाए। अनुदेशकों को कम से कम बीस हजार रुपये का मासिक मानदेय दिया जाए। उन्होने बताया कि यदि एक माह में इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो यूपी के बेसिक शिक्षक एवं 42 हजार अंशकालिक अनुदेशक विशाल प्रदर्शन करेगें। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक व एबीआरसी मौजूद थे।