{"_id":"667145aaeee90f28ae0d6049","slug":"25-thousand-reward-in-ration-dealer-murder-case-caught-in-encounter-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर हत्याकांड: 25 हजार का इनामी सोनू जाटव मुठभेड़ में दबोचा, गोली लगने से घायल, दो जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर हत्याकांड: 25 हजार का इनामी सोनू जाटव मुठभेड़ में दबोचा, गोली लगने से घायल, दो जा चुके हैं जेल
Tue, 18 Jun 2024 02:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:00 PM IST
सार
13 जून को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी राशन डीलर योगेश उपाध्याय की कुछ नामजद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन में चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
बाइक पर सवार इनामी अभियुक्त मुठभेड़ में दबोचा
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 जून की देर रात कोतवाली जंक्शन पुलिस और एसओजी की राशन डीलर हत्याकांड में 25 हजार इनामी अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या में वांछित 25 हजार इनामी अभियुक्त सोनू जाटव ग्राम वाहनपुर टमाटर रोड के पास गोली लगने से घायल हुआ है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तार व घायल अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध असलाह कारतूस बरामद हुए हैं । थाना हाथरस जंक्शन पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि 13 जून को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी राशन डीलर योगेश उपाध्याय की कुछ नामजद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन में चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी चार फरार चल रहे हैं, जिसमें से 25 हजार इनामी सोनू जाटव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।