फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   25 thousand fine on District Social Welfare Officer

हाथरस के लोगों के लिए खुशखबरी: अब व्यस्त समय में भी मिलेगी पर्याप्त बिजली, इस सिस्टम से होगी आपूर्ति

Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

हाथरस शहर के लोगों को आने वाले दिनों में व्यस्त समय में आपात स्थिति में पर्याप्त बिजली मिलेगी। इसके लिए पावर कारपोरेशन निगम द्वारा इन्वर्टर की तरह बैटरी एनर्जी सिस्टम लगाने की कोशिशें शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
25 thousand fine on District Social Welfare Officer
बिजली संकट। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस शहर के लोगों को आने वाले दिनों में व्यस्त समय में आपात स्थिति में पर्याप्त बिजली मिलेगी। इसके लिए पावर कारपोरेशन निगम द्वारा इन्वर्टर की तरह बैटरी एनर्जी सिस्टम लगाने की कोशिशें शुरू हो गई है। हाथरस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रांसमिशन के सबस्टेशन पर सिस्टम लगाया जाएगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर, इगलास आदि को मीतई 220 केवीए सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस समय सबस्टेशन के अंदर 10-10 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। यदि किसी एक ट्रांसफार्मर में कोई दिक्कत आ जाती है तो एक ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने के लिए अब पावर कारपोरेशन निगम द्वारा दस मेगावाट की क्षमता का बैटरी एनर्जी सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम के चालू होने के बाद पीक आवर्स में महंगी बिजली खरीद का बोझ भी कम होगा। हाथरस में बिजली की किल्लत भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में पांच प्रोजेक्ट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सुबह व शाम में चार-चार घंटे की चार्जिंग के बाद इस सिस्टम से आपूर्ति की जा सकेगी। आने वाले दिनों में इस सिस्टम को बढ़ाया जाएगा। जहां राजस्व ज्यादा आ रहा है। वह सबसे पहले लगाया जाएगा। जहां बिजली स्टोरेज की उपलब्धता कम होगी। वहां पेनल्टी लगाई जाएगी। दस मेगावाट के सिस्टम पर करीब साठ करोड़ रुपये का खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed