फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   25 and surrounded by suspected BEd degree investigators

25 और संदिग्ध बीएड डिग्रीधारी जांच के घेरे में

Mon, 27 Nov 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 27 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
 25 and surrounded by suspected BEd degree investigators
teacher
बेसिक शिक्षा विभाग में 2004-05 की बीएड डिग्री से भर्ती हुए शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन जारी है। फर्जी बीएड डिग्रीधारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को हुई जांच के बाद 25 और विभाग ने संदिग्ध डिग्रीधारी शिक्षकों को चिह्नित किया है। इन सभी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की गंभीरता के साथ जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


शासन के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन द्वारा फर्जी बीएड डिग्रीधारियों के खिलाफ लगातार जांच कराई जा रही है। इस जांच के बाद सोमवार को विभाग ने करीब 25 ओर संदिग्ध शिक्षक चिह्नित किए हैं। इन सभी की बीएड डिग्रियों की अब गंभीरतापूर्वक जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि इस सत्यापन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विधिवत रूप से टीम गठित कर रखी है, जोकि शिक्षा सत्र 2004-5 में डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की डिग्री पाकर भर्ती हुए शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अब शासन के आदेश के बाद हो रही इस जांच में नित नए खुलासे हो रहे हैं, लेकिन विभाग में बड़े पैमाने पर फर्जी एवं कूट रचित बीएड डिग्री वालों के साथ भी ठगी करने वाले कुछ ठग विभाग में सक्रिय हो गए हैं। वह इन लोगों को विभागीय कार्रवाई से बचाने के नाम पर वसूली करने में जुट गए हैं। इन लोगों द्वारा दो से ढाई लाख रुपये की वसूली की जा रही है। इसकी भनक सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंच गई है। गौरतलब है कि अब तक इस जांच में 65 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी साबित हो चुके हैं, जबकि कुल 50 शिक्षकों के प्रमाण पत्र संदेह के घेर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------- 

- विभाग में जितने भी फर्जी बीएड डिग्री वाले शिक्षक मिलेंगे। विधिवत रूप से उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई भी शिक्षक किसी दलाल के चक्कर में नहीं फंसे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 
-रेखा सुमन, बीएसए 
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed