फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   243 peoples issued certificate for Lohia Homes

243 बेघरों को मिले लोहिया आवास आवंटन पत्र

Thu, 22 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Thu, 22 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
243 peoples issued certificate for Lohia Homes
DM giving certificate - फोटो : amar ujala
हाथरस। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के बैनरतले गुरुवार को एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम ने जिले के  243 आवासहीन गरीब लोगों को नि:शुल्क लोहिया आवास के आवंटन पत्र सौंपकर उन्हें नए साल की सौगात दी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि शासन की प्राथमिकता के तहत लोहिया गांव के आवास विहीन लोगों के अलावा जिले के आवास विहीन गरीब दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को लोहिया आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। डीएम ने कहा कि नया घर उनके और उनकी अगली पीढ़ी के लिये काम आएगा। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने आवास को समाज के हर व्यक्ति का अधिकार बताया और कहा कि प्रगतिशील समाज के लिये स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने खुले में शौच करने की प्रवृत्ति को समाज के लिये दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मौजूद लोगों से प्रतिज्ञा लेने को कहा कि वे अपने गांव में किसी भी व्यक्ति को खुले में शौच नहीं करने देंगे और गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने में सक्रिय प्रयास करेंगे। डीएम ने कहा कि गरीब लोगों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए संवेदनशील और कल्याणकारी प्रदेश सरकार के निर्णय को जिले में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक लोहिया आवास के निर्माण हेतु कुल तीन लाख पांच हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। जो अन्य किसी आवासीय योजना में आवास निर्माण में स्वीकृत धनराशि से अधिक है। डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शहर के सीमावर्ती 36 गांवों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने और सोलिड वैस्ट मैनेजमेंट प्रॉसेस के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जो कि हाथरस की तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

एमएलसी प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू और विधायक सादाबाद प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को जनपद में पूरी ईमानदारी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

कार्यक्रम में दिव्यांग टीटू, इलियास अली, राजकुमार, रघुनी, जुगेंद्र, मुन्नी देवी, कलावती, भगवान देवी के अलावा लोहिया गांव की गीता देवी, नफीसा, राकेश, ऊषा देवी, काले खां, जयपाल, मिथलेश देवी, मालती, मदीना, बानो बेगम, शीला देवी, जमीला सहित कुल 243 लोहिया आवास के आवंटन पत्र सौंपकर उन्हें लाभान्वित किया गया। परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल लोहिया आवास योजना के तहत संपन्न हुए कार्यक्रम में ब्लाक मुरसान और सासनी के 44-44 हाथरस के 27, सिकंदराराऊ और हसायन के 41-41, सहपऊ के 16 तथा सादाबाद के 30 पात्र गरीब लोगों को निशुल्क लोहिया आवास के स्वीकृतिपत्र प्रदान किए गए हैं। जिला सूचना कार्यालय की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण उपलब्धियों से संबंधित साहित्य सभी लाभार्थियों को वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंद्र मोहन गौड़ ने किया।


कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा धर्मेंद्र यादव, डीआईओ यतीशचंद्र गुप्ता, बीडीओ महेशचंद्र पचौरी, मौहम्मद जाकिर, गरिमा खरे, डीआरडीए के सहायक अभियंता सुरेंद्र गौतम, विनोद कुमार शर्मा, संजय पालीवाल, सुरेशचंद्र गुप्ता, शैलेश बर्मन, मनोज सारस्वत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed