{"_id":"5a89c5194f1c1b2a788b688b","slug":"222-youth-took-the-pledge-to-live-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"222 नवयुगलों ने लिया साथ जीने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
222 नवयुगलों ने लिया साथ जीने का संकल्प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करते अतिथि।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजन का गवाह बना। जिलेवासियों के लिए यह पहला मौका था, जब उन्होंने एक ही पंडाल के नीचे 222 नवयुगलों को साथ जीने का संकल्प लेते हुए देखा। कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अफसरान इस आयोजन के साक्षी बने।
कलेक्ट्रेट के निकट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में बने भव्य पंडाल में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह एवं अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता सांसद राजेश दिवाकर ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सहकारिता, वन एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने प्रतिभाग किया। प्रभारी मंत्री ने सभी नवविवाहित वर-वधू को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार की इस योजना से गरीबी के अंतिम छोर तक लाभ पहुंचा है। डीएम अमित कुमार सिंह ने नवविवाहित दंपतियों को मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। अनेक जोड़ों का कन्यादान भी किया। शासन के निर्देशों के तहत सभी नवविवाहित युगल को सामान जिसमें बक्सा, दीवार घड़ी, गद्दे, कंबल, मोबाइल, कपड़े, गहने, सिंगारदानी और अन्य घरेलू सामान दिया। इस कार्यक्रम के दौरान कुल 222 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिनमें हिंदू धर्म के 204 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के साधकों ने गायत्री मंत्रोच्चारण के बीच पूरे रीति-रिवाज से कराया गया, जबकि 18 मुस्लिम वर-वधुओं का निकाह भी पढ़वाया गया।