फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   220 KV wire broken coming from Agra

Hathras: आगरा से आने वाला 220 केवी का तार टूटा, तीन तहसीलों में आपूर्ति लड़खड़ाई, देर रात तक लोग रहे परेशान

Fri, 06 Sep 2024 02:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 02:32 AM IST
सार

सुबह करीब नौ बजे आगरा के 440 केवी बिजली घर से मीतई को आने वाली 220 केवी की लाइन सादाबाद से हाथरस के बीच गांव बघना के निकट तार टूट गया। लाइन टूटते ही मीतई बिजली घर से होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
220 KV wire  broken coming from Agra
220 केवी लाइन का तार टूटने के बाद ठीक करते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

5 सितंबर को हाथरस जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आगरा के पीली पोखर बिजलीघर से हाथरस के मीतई बिजलीघर को आने वाली 220 केवी लाइन टूटने के कारण यह दिक्कत हुई। तीनों तहसील क्षेत्रों में अलग-अलग बिजली घर से जोड़ कर आपूर्ति दी गई। जिससे लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन

 
सुबह करीब नौ बजे आगरा के 440 केवी बिजली घर से मीतई को आने वाली 220 केवी की लाइन सादाबाद से हाथरस के बीच गांव बघना के निकट तार टूट गया। लाइन टूटते ही मीतई बिजली घर से होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सादाबाद क्षेत्र को आगरा के एक अलग फीडर से जोड़कर आपूर्ति की गई। वहीं सासनी को हसायन बिजलीघर से आपूर्ति की गई। हाथरस को हरदुआगंज से बिजली दी गई। ओवरलोडिंग के चलते सभी क्षेत्रों को रुक-रुक कर आपूर्ति दी गई। इससे पूरे जनपद की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। हाथरस के कई बिजली घर के अलावा आगरा पीली पोखर से विद्युत कर्मियों को मौके पर बुलाकर देर शाम तक तार जोड़े जाने का काम किया गया। 

विज्ञापन

सुबह से ही बिजली नाटक करती रही। कई बार लाइट काफी देर के लिए गई। सुना है कहीं किसी लाइन में दिक्कत हो रही है।-सुरेश शर्मा, निवासी सहपऊ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही विद्युत आपूर्ति बंद है। दिन के समय कुछ देर के लिए लाइट आई थी। रात में भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही। सारे काम ठप हो गए हैं।-भरत गुप्ता, निवासी ससानी।
दिन के समय इन्वर्टर बंद हो गया। पता चला कि सुबह से ही लाइट नहीं आ रही। विद्युत शिकायत केंद्र पर बताया गया कि बाहर से ही लाइट खराब है। -जोगेन्द्र सिंह, मेंडू रोड हाथरस। 
लाइन न आने के कारण सब काम ठप हो गए हैं। कई बार बिजली घर को फोन किया, लेकिन कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला है। अब तो लाइट भी नहीं जल पा रहीं। गर्मी से भी परेशान हैं।-विष्णु शर्मा, निवासी नवल नगर, हाथरस। 
आज सुबह मीतई फीडर को आने वाली लाइन टूटने के कारण करीब पूरे जिले में ही थोड़ी थोड़ी देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। तार जोड़े जाने का काम देर शाम तक पूरा कर, आपूर्ति सुचारू की गई है।-राजेश कुमार, एसडीओ विद्युत, मीताई बिजलीघर, हाथरस।

Trending Videos

इन्वर्टर हो गए बंद 

सुबह नौ बजे से विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों ने दिक्कत झेली। हालात यह रहे कि जिन घरों में इन्वर्टर बंद हो गए। अन्य जिलों से एक घंटे आपूर्ति देने के बाद तीन घंटे तक फिर आपूर्ति बंद की गई। 

हाथरस, सासनी में रही ज्यादा दिक्कत
मीताई के 220 केवी विद्युत तार टूटने से सबसे अधिक दिक्कत हाथरस व सासनी में रही। यहां अधिक लोड होने के चलते अन्य जिलों से बहुत कम बिजली मिल सकी। हसायन से बार-बार बिजली सासनी को दिए जाने से दिक्कत सामने आई। सादाबाद क्षेत्र में आगरा से अलग विद्युत लाइन के जरिए आपूर्ति किए जाने से दिक्कत कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed