फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अब यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की जानकारी

अब यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की जानकारी

Sun, 13 Jan 2019 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
अब यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। हाथरस शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब घर बैठे बस की जानकारी मिलेगी। रोडवेज बसस्टैंड पर फोन कर बस की लोकेशन भी ले सकेंगे। बस स्टैंड सीयूजी नम्बर चालू हो गया है। शाही स्नान से संबधित जानकारी मिलेगी। बस स्टैंड पर जगह फ्लैक्स लगाए गए हैं।

बता दें हाथरस डिपो का बस स्टैंड बनने के साथ अब यात्रियों को पर्याप्त सुविधा देने की कवायद शुरू हो गई है। यात्रियों के बैठने के लिए जगह जगह कुर्सिया व कूड़ेदान लगाए गए हैं। बस स्टैंड पर बसों का एनाउंस भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में हाथरस डिपो एक फोन लगाया गया है। जिस पर यात्री घर बैठे यह पूछ सकते हैं कि बस कितने समय आएगी या जाएगी।
विज्ञापन


इस फोन का नंबर 05722232594 है। जिस पर एक कर्मी की तैनाती रहेगी। अब लोगों को बस संचालन की जानकारी लेने के लिए बसस्टैंड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हाथरस डिपो के बस स्टैंड पर यात्रियों को शाही स्नान की जानकारी देने के लिए जगह जगह फ्लैक्स लगाए गए हैं। इन फ्लैक्स मकर संक्राति, बसंत पंचमी, मौनी अवस्या सहित सभी शाही स्नान की तिथियां अंकित हैं। साथ ही लोगों से कुंभ चलने का आह्वान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed