{"_id":"646e65b98aca19ff0b0cd554","slug":"2000-notes-are-less-to-be-changed-depositors-are-reaching-more-hathras-news-c-56-1-sali1019-279-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो हजार के नोट बदलने कम, जमा करने वाले पहुंच रहे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो हजार के नोट बदलने कम, जमा करने वाले पहुंच रहे ज्यादा
Thu, 25 May 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 25 May 2023 01:00 AM IST
सार
लोग दो हजार के नोट बदलने कम, नोट जमा करने ज्यादा पहुंच रहे हैं। आरबीआई के निर्देशों के अनुरूप ग्राहकों से नोट बदलने के लिए कोई आईडी प्रूफ नहीं लिया जा रहा। एकदिन में 20 हजार तक के दो हजार रुपये के नोट बदलने की सुविधा ग्राहकों को दी जा रही है।
विज्ञापन
दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट
- फोटो : social media
विस्तार
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा दो हजार के नोट की वापसी के फैसले के बाद बैंकों में नोट बदलने और जमा करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। खास बात यह है कि लोग दो हजार के नोट बदलने कम, नोट जमा करने ज्यादा पहुंच रहे हैं। आरबीआई के निर्देशों के अनुरूप ग्राहकों से नोट बदलने के लिए कोई आईडी प्रूफ नहीं लिया जा रहा। एकदिन में 20 हजार तक के दो हजार रुपये के नोट बदलने की सुविधा ग्राहकों को दी जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में 93 बैंक के अलावा अलग-अलग स्थानों पर 104 एटीएम लगे हैं। आरबीआई की तरफ से दो हजार रुपये का नोट वापस लेने के फैसले के बाद अब लोगों में इस नोट की जल्द से जल्द विदाई करने की हड़बड़ी है। हालांकि बैंक अधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि हर रोज कितने नोट जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन
यह बैंकों की सुरक्षा का मामला है। इस कारण कुछ बता नहीं रहे हैं। उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि वह 20 हजार रुपये के दो हजार के नोट किसी भी बैंक से एक दिन में बदल सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि एक दिन में 20 हजार के नोट लोग बदल सकते हैं। बैंक में बदलने की जगह नोट जमा करने वाले अधिक लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली दफ्तरों में ज्यादा आ रहे दो हजार के नोट
बिजली विभाग के काउंटरों पर हर रोज 15 से 20 लोग भुगतान के लिए आरटीजीएस का सहारा लेते थे। अब जब से दो हजार के नोट वापस लेने की घोषणा हुई है। तब से बिजली विभाग में हर रोज दो हजार के नोट जमा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। बिजली विभाग में दो हजार रुपये के नोट जमा करने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच रहे हैं।