{"_id":"65a3b709b3a07f085204b834","slug":"20-quintal-rice-seized-by-raiding-two-places-hathras-news-c-56-1-sali1016-9856-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो स्थानों पर छापा मारकर 20 क्विंटल चावल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो स्थानों पर छापा मारकर 20 क्विंटल चावल जब्त
Sun, 14 Jan 2024 03:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
गांव दर्शना में छापे के दौरान पकड़ा गया चावल। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दर्शना में आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार की दोपहर को चावल माफिया के दो ठिकानों पर छापा मारा। इन दोनों जगह से करीब 20 कुंतल राशन का चावल बरामद किया गया है।
जिले में लगातार राशन के खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों पर पूर्ति विभाग द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। इस क्रम में शनिवार की शाम को आपूर्ति विभाग की टीम कलेक्ट्रेट के निकट गांव दर्शना रोड पहुंची। यहां नगीना के यहां 90 किलो वजन के 13 बोरा चावल के भरे मिले हैं, जिन्हें आपूर्ति विभाग ने कब्जे में ले लिया। मौके पर मिले आमीन युवक ने बताया कि यह चावल इदरीश का है।
चावल को कब्जे में लेने के बाद टीम मुरसान में इगलास रोड स्थित एक कमरे पर पहुंची। शीतलू के यहां 15 बोरा चावल के मिले हैं। शीतलू ने बताया के वह मोपेड़ ले जाकर ग्रामीणों से राशन का चावल खरीद का इकट्ठा करता था।
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र में चावल माफिया काफी समय से सक्रिय है। पहले भी कई बार इन लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई थी, लेकिन छापेमारी बंद होने के बाद से ही फिर से यह सक्रिय हो गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि इदरीश व अन्य के खिलाफ राशन के खाद्यान्न की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल माल को जब्त कर राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।