फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   20.31 crore from the 14th Finance met panchayats

14वें वित्त से पंचायतों को मिले 20.31 करोड़

Wed, 27 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों पर शासन ने धनवर्षा शुरू कर दी है। 14वें वित्त आयोग के तहत सभी 474 ग्राम पंचायतों के लिए 20.31 करोड़ रुपये की सौगात दी गई है। क्षेत्र पंचायतों को मिलने वाली धनराशि फिलहाल जारी नहीं की गई है। चर्चा है कि शासन इस योजना में क्षेत्र पंचायतों का हिस्सा खत्म करने पर विचार कर रहा है। चुनाव के बाद सरकारी धनराशि की पहली किश्त मिलने से पंचायतों की बांछें खिल गई हैं। संगठित ग्राम पंचायतों ने इस धनराशि से अपने यहां होने वाले कामों के प्रस्ताव बनाने भी शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

शासन ने यह धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में भिजवाई है, लेकिन अभी ग्राम पंचायतों को इसके इस्तेमाल से रोक दिया गया है। माना जा रहा है कि शासन द्वारा इस धनराशि के इस्तेमाल के बारे में नए मार्गनिर्देश तैयार किए जा रहे हैं। निर्देश मिलने के बाद ही ग्राम पंचायतें इस पैसे को खर्च कर पाएंगी। क्षेत्र पंचायतों को धनराशि नहीं देने के संबंध में फिलहाल शासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। पंचायत चुनाव के बाद शासन से पहली बार ग्राम पंचायतों को कोई धनराशि दी गई है। हालांकि इससे पूर्व इस योजना से पहली किश्त भी चुनाव से पहले ही ग्राम पंचायतों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है, जिसे संभवतया पुरानी ग्राम पंचायतें ठिकाने भी लगा चुकी हैं। फर्क इतना है कि पूर्व में यह पैसा 430 ग्राम पंचायतों में बांटा गया था और अब 474 ग्राम पंचायतों में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन

किस ब्लॉक को मिला कितना पैसा

ग्राम पंचायतों के जो बजट आवंटित किया गया है, उसमें ब्लॉक हाथरस को 3,17,47,123, मुरसान को 3,14,67,639, सासनी को 3,51,16,410, सिकंदराराऊ से 2,45,74,165, हसायन को 2,77,66,235, सादाबाद को 3,20,36,683 और सहपऊ ब्लॉक को 2,04,64,505 की धनराशि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed