{"_id":"578bbc2b4f1c1b167cc4b5f1","slug":"2-killed-in-housefall-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मकान गिरे, दो की मौत, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मकान गिरे, दो की मौत, 12 लोग घायल
2 killed in housefall due to rain
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
मकान गिरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस/सासनी/सादाबाद। लगातार बारिश के बाद अब पुराने, कच्चे और जर्जर मकान जानलेवा साबित हो रहे हैं। जिलेभर में बारिश के कारण जहां कई मकानों की दीवार और छत गिर गईं। वहीं कई जगह पूरे मकान ही धराशाई हो गए। हाथरस जंक्शन में थाने के पास पुराने मकान के गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधु भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। सासनी क्षेत्र के गांव ममौता में कच्चा मकान गिरने से युवती की मौत हो गई। वहीं गांव के चार अन्य घरों की दीवारें और छतें गिर गईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
सहपऊ, चंदपा, मुरसान, सादाबाद, बिसावर और शहर से सटे गांवों में भी बारिश के कारण मकान और दीवारें गिरने के मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने बिजली गिरने से बचाव के लिए तो सलाह जारी कर दी है, लेकिन प्राकृतिक आपदा बनकर आई बारिश से हो रही तबाही के शिकार लोगों की मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। हाथरस जंक्शन में शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हुआ। बारिश के कारण थाने के काफी नजदीक पुराना मकान तेज अवाज के साथ ढह गया।
हादसे में अपने कमरे में सो रही 80 वर्षीय राजवती उर्फ रज्जो की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर परिवार के बाकी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस भी जल्द मदद को पहुंच गई। रज्जो की पुत्रवधु पूरन देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं सासनी क्षेत्र के गांव ममौता में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी। कच्चा मकान ढह जाने से 20 साल की बबली पुत्री मनोहर लाल की दबकर मौत हो गई। हादसे में बबली के परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं। इनमें बबली की मां गीता की हालत नाजुक है। सभी का उपचार कराया गया है। बबली के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
हीरालाल पुत्र तोताराम, लखन पुत्र तुलाराम, ओमप्रकाश पुत्र रामप्रकाश के मकान की छत और दीवारें भी बारिश के कारण गिर गईं। हालांकि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं सासनी क्षेत्र के गांव बिजाहरी में नानकचंद्र पुत्र हीरालाल के मकान की छत गिरने से नानकचंद्र के बेटे अनिल के पैर की हड्डी टूट गई। सासनी के मोहल्ला चामड़ में भी नरेश पुत्र रामप्रसाद की पत्नी राजवती और बेटी सोनिया छत गिरने से घायल हुई हैं।
सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा में छोटेलाल के घर की दीवार गिर गई। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन छोटेलाल बेहद गरीब हैं और प्रशासन से मदद की राह तलाश रहे हैं। सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला चांद और छाबा की नगरिया में भी बारिश के कारण पुराने और जर्जर मकान गिरने से हादसे हुए। नगला चांद में एक महिला घायल हो गई, जबकि छाबा की नगरिया में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कैमार में शनिवार रात को संजू खां पुत्र मुन्ने खां का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। परिवार की महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने इन्हें बाहर निकाला। हादसे के बाद एसडीएम सदर केपी सिंह तोमर और सपा प्रत्याशी रामनारायण काके मौके पर पहुंचे और मदद का भरोसा दिलाया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला टाप में भी पूरन पुत्र करन सिंह कुशवाहा का कच्चा मकान गिर गया। वहीं वीरेंद्र कुशवाह के मकान में दरार आ गईं।