फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नवीन तैनाती स्थलों पर चार्ज नहीं ले रहे खंड शिक्षा अधिकारी

नवीन तैनाती स्थलों पर चार्ज नहीं ले रहे खंड शिक्षा अधिकारी

Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नवीन तैनाती स्थलों पर चार्ज नहीं ले रहे खंड शिक्षा अधिकारी
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। डीएम के आदेशों पर पिछले दिनों खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए थे,लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारियों ने नवीन तैनाती स्थलों पर जाकर कार्यभार नहीं संभाला है। इसे लेकर तमाम तरीके की चर्चाएं भी शुरु हो गई है।

सूत्रों के अनुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारी इन तबादलों को लेकर लामबंद हो गए है। यहां खंड शिक्षा अधिकारियों ने सीडीओ के हस्ताक्षर पर तबादलों को लेकर भी आपत्ति जताई है। वही इस प्रकरण में बीएसए ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य के 2 नवंबर के आदेशों पर खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए थे। यह तबादले शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार को देखते हुए किए थे। इन तबादलों के साथ ही साथ यह भी आदेश किया गया था कि नवीन तैनाती वाली स्थलों पर अपना योगदान देने के बाद अपनी आख्या बीएसए को तत्काल दें। फिलहाल इस आदेश की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक कई ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने नवीन तैनाती पर ज्वाइनिंग नहीं की है। वही एक दो स्थानों पर नवीन तैनाती के बाद भी मंगलवार को पुरानी तैनाती स्थल पर ही कार्य किया गया। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरु हो गई। सूत्रों के अनुसार यह आदेश सीडीओ के हस्ताक्षर से जारी हुआ था, इसलिए इस आदेश को खंड शिक्षा अधिकारी मानने में आनाकानी कर रहे है।

--------------
ये हुए थे तबादले
डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य के आदेशों पर सीडीओ एसपी सिंह ने हसायन में तैनात सुबोध कुमार पाठक को सादाबाद के साथ साथ मुरसान का अतिरिक्त प्रभार, पवन को मुरसान से सासनी, अखिलेश कुमार यादव को सासनी से हसायन, विद्यानंदन दैपुरिया को सहपऊ से सिकंदराराऊ के साथ साथ नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ का अतिरिक्त प्रभार, पोप सिंह को हाथरस से सहपऊ व नंदित कुमार को सिकंदराराऊ से हाथरस के साथ साथ नगर क्षेत्र हाथरस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
--------------
मामला संज्ञान में आया है, अगर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आदेशों का अनुपालन नहीं करता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. रमा शंकर मौर्य, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed