{"_id":"5b9411da867a557ffe03e8b2","slug":"191536430554-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सितंबर को पीएम मोदी लेंगे आमजन से योजनाओं की फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सितंबर को पीएम मोदी लेंगे आमजन से योजनाओं की फीडबैक
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को प्रत्येक जिले के ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और किसानों के साथ संवाद करेंगे। यह संवाद कार्यक्रम जिले के सीएससी केंद्रों के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए जिले के तीन सीएससी केेंद्रों को चयनित कर लिया गया है। इन केंद्रों पर पीएम के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जाएगा।
इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह संवाद कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। इन केंद्र संचालकों भी लोगों के बैठने आदि की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम योजनाओं का फीड बैक आमजन से लेंगे।
देश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत पीएम मोदी खुद आम जनता से लेंगे। योजना की हकीकत की जानकारी पीएम संवाद कार्यक्रम के जरिए लेंगे। इसे लेकर जिले के ऐंहन, जोगिया और नानऊ में सीएससी पर पीएम संवाद को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर केके उपाध्याय ने बताया कि पीएम संवाद के लिए शासन स्तर से मेल आ गया है। सभी सीएससी पर संवाद कार्यक्रम कराने के लिए सीएससी संचालकों को निर्देशित किया जा रहा है। वही तीन सेंटरों पर खुद सीएससी के अधिकारी अपनी देखरेख में इस कार्यक्रम को कराएंगे। इस मौके पर पीएम सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों से फीड बैक लेंगे।