फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नगर पालिका के कर्मचारियों ने कार्यालयों में जड़े ताले, जमकर नारेबाजी

नगर पालिका के कर्मचारियों ने कार्यालयों में जड़े ताले, जमकर नारेबाजी

Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के कर्मचारियों ने कार्यालयों में जड़े ताले, जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। स्थानीय नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी से एक सभासद द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने पर कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। कर्मचारियों ने नगर पालिका में तालाबंदी कर दी और जमकर नारेबाजी की। बाद में पालिकाध्यक्ष ने आकर जब कर्मचारियों को समझा-बुझाया तो मामला शांत हुआ।

स्थानीय नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी की दो दिन पहले एक सभासद से तड़का-भड़की हो गई थी। कर्मचारी का आरोप था कि सभासद ने उससे अभद्र व्यवहार किया है। इसकी जानकारी जब सोमवार को पालिका क कर्मचारियों को मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। इन कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों में ताले डाल दिए और कार्यालयों से नीचे उतर कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसकी वजह से पूरे दिन नगर पालिका का काम-काम बाधित रहा। इस तालाबंदी को स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ व सफाई मजदूर यूनियन का भी समर्थन था। बाद में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर पालिका पहुंचकर कर्मचारियों को भरोसा दिया कि कर्मचारियों के साथ भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होगी। उनके साथ सभासद नारायण लाल ,प्रमोद शर्मा थे। प्रदर्शनकारियों में आशीष अस्थाना, नीरज कुमार पंकज, राजनलाल, प्रमोद गौड़, सत्यवीर सिंह, सिलास, सतीश चंचल आदि मुख्य रूप से मौजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed