{"_id":"59b039104f1c1bf77f8b4741","slug":"191504721168-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खोवा और घेवर के नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खोवा और घेवर के नमूने फेल
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
एफडीए की टीम द्वारा अगस्त माह में लिए गए खोवा व घेवर के दो नमूने जांच में फेल हो गए हैं। अब इनके विक्रेताओं को नोटिस जारी कर मुकद्दमा आदि की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि माह अगस्त में डीओ डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में शहर में गांधी तिराहा स्थित हरियाणा स्वीट हाउस से खोवे का नमूना संग्रहित किया गया था। इसमें चिकनाई की मात्रा कम पाई गई है, इसे वजह से लैब ने इसे अधोमानक करार दिया है।
इसके अलावा थाना रोड मुरसान से भानु शर्मा की दुकान से घेवर का नमूना संग्रहित किया गया था। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया था, जहां से आई रिपोर्ट में नमूना अधोमानक पाया गया है। घेवर बनाने में घटिया रिफायंड का प्रयोग किया गया था।