फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1.900 kg silver and cash stolen from factory

Hathras News: कारखाने से 1.900 किग्रा चांदी और नकदी हुई चोरी

Thu, 19 Jun 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 19 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
1.900 kg silver and cash stolen from factory
कस्बा स्थित चांदी तारपट्टी के कारखाने से मंगलवार की रात चोर करीब एक किलो नौ सौ ग्राम चांदी और दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मालिक को सुबह कारखाना खोलने के दौरान घटना की जानकारी हुई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित चांदी कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिसावर के गांव नगला छत्ती निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र वीरेंद्र का चांदी कारखाना है, जिसमें चांदी की तार पट्टी और अन्य आभूषण बनाने का काम किया जाता है। मंगलवार की रात को चोरों ने इस कारखाने में दीवार पर चढ़कर प्रवेश कर लिया। चोरों ने बड़े आराम से पूरे कारखाने को खंगाल डाला।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कैमरे में एक चोर वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर भी पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed