फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1.82 lakh farmers will get Samman Nidhi on 24th

Hathras News: 1.82 लाख किसानों को 24 को मिलेगी सम्मान निधि

Wed, 19 Feb 2025 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
1.82 lakh farmers will get Samman Nidhi on 24th
जिले के 1.82 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। कृषि विभाग की ओर से इस डाटा को सत्यापित कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इस बार उन्हीं किसानों को सम्मान निधि मिलेगी, जिनकी किसान रजिस्ट्री बन चुकी है। किसान रजिस्ट्री नहीं बनवा पाए लगभग 45 हजार किसान इससे खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन




केंद्र सरकार की ओर से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए सालाना 12 हजार की किस्त जारी की जाती है। इस बार 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। किस्त जारी करने से पूर्व केंद्र सरकार की ओर से किसानों के बैंक खातों, केवाईसी के साथ अन्य ब्योरा सत्यापित कराने के लिए जिला स्तरीय कृषि विभाग के कार्यालय को भेजा जाता है। कृषि विभाग इस डाटा से मृतक व अपात्र किसानों को अलग कर देता है। पात्र किसानों का डाटा सत्यापित कर केंद्र सरकार को वापस भेजता है।
विज्ञापन




उपनिदेशक कृषि कृषि हंसराज ने बताया कि जिले के लगभग 1.82 लाख किसानों का डाटा सत्यापित कर भेज दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन सभी किसानों के खातों में 19वीं किस्त भेजी जाएगी। जिन पात्रों की किसान रजिस्ट्री नहीं बन पाई है, उनकी निधि रोके जाने का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे किसान इसकी जानकारी लेने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed