{"_id":"5b980fd4867a557ea52f2651","slug":"181536692180-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौध खरीद में अब प्राइवेट व विभागीय नर्सरी के रिकार्डों का होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौध खरीद में अब प्राइवेट व विभागीय नर्सरी के रिकार्डों का होगा मिलान
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। पौधरोपण खरीद में हुए घपले को लेकर अब जांच टीम ने दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। यहां जिले में पौधरोपण अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के जरिए पौधरोपण हुआ था। इसमें मनमानी तरीके से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की खरीद की थी। अब जांच टीम के द्वारा प्राइवेट नर्सरियों और सरकारी नर्सरियों के रिकॉर्डों को खंगालने का काम शुरू हो गया है।
जांच टीम के द्वारा प्राइवेट नर्सरियों से पौधों की रेट सूची ली जा रही है। इसके बाद विभागीय स्तर पर हुई खरीद का ब्योरा इस सूची मिलाया जाएगा। वही विभागीय नर्सरी में पौधों की उपलब्धता की जानकारी भी ली जा रही है। इस मामले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
पौधे खरीद में हुए घपले पर उस समय पर्दा हटा जब हसायन ब्लॉक में सबसे कम दरों पर पौधों की खरीद की गई और अन्य ब्लॉकों में दोगुने व उससे भी ज्यादा रेटों पर पौधों की खरीद की बात सामने आई। इस मामले में गंभीरता बरतते हुए सीडीओ एसपी सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इस कमेटी में जिला कृषि अधिकारी, डीएचओ और डीएफओ को नामित किया गया है। यह जांच टीम जल्द ही इस मामले में अपनी रिपोर्ट सीडीओ को प्रस्तुत करेगी।