{"_id":"597396b34f1c1bf6068b4800","slug":"181500747443-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवींपुर बिजलीघर पर फटा केबल बक्सा, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवींपुर बिजलीघर पर फटा केबल बक्सा, बिजली गुल
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
जरा सी बारिश से बिजली का फ्यूज उड़ गया। जिले में कई जगह बिजली लाइनों में फॉल्ट और ब्रेक डाउन होने से बिजली गुल हो गई। कई जगह विद्युत पोलों में करंट आने की शिकायतें भी अधिकारियों से की गईं।
शनिवार को बारिश के दौरान सलेमपुर बिजलीघर से जुड़े हाजीपुर फीडर की 11केवी लाइन का तार टूट गया। इस वजह से कई गांवों की बिजली करीब एक से डेढ़ घंटे के लिए गुल रही। हालांकि जेई ने केबल को जुड़वाकर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी। बारिश के दौरान शहर में स्थित नवीपुर बिजलीघर पर भी 33 हजार की लाइन से जुड़ा केबल बक्सा तेज आवाज के साथ फट गया।
हालांकि इस दौरान कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन केबल बक्से के फटने की वजह से नवीपुर कलां, नाई का नगला, लाला का नगला, विभव नगर, नवीपुर खुर्द व बस स्टैंड के आसपास के इलाकों की बिजली दोपहर से शाम तक गुल रही। बिजलीघर पर इंजीनियरों की टीम केबल बक्से को दुरुस्त करने में जुटी रहीं। जेई जितेंद्र यादव ने बताया कि बारिश के कारण तकनीकी कमी की वजह से केबल बॉक्स में फॉल्ट हो गया था। इधर, सादाबाद मेें जवाहर बाजार और बैजनाथधाम मंदिर के पास एबीसी केबल टूट गईं, जिससे काफी देर तक बिजली सप्लाई ठप रही। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।