{"_id":"5c324d11bdec2256da2302e7","slug":"171546800401-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव पर किए सवाल खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव पर किए सवाल खड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक डीआरबी इंटर कॉलेज में हुई। अध्यक्षता शिक्षक नेता आलोक गुप्ता ने की। आलोक गुप्ता ने आरोप लगाया कि एक जनवरी को हुआ जिला अध्यक्ष का चुनाव फर्जी तरीके से हुआ था। आरोप है कि गुप्ता ने जिला संगठन से हिसाब मांगा, लेकिन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार आमौरिया ने हिसाब देने से साफ मना कर दिया।
गुप्ता ने कहा कि नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन की मांग की थी, जिसको माध्यमिक शिक्षक संघ ने अनसुना कर दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ की जो जिला कार्यकारिणी घोषित हुई है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने अपने चेहते शिक्षकों को कार्यकारिणी में शामिल कर लिया। इस बात से नाराज गुप्ता सहित अन्य कई शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) से त्याग पत्र दे दिया।
वहीं सोमवार को किसी नए शिक्षक संघ में जाने की बात भी गुप्ता ने कही। आलोक गुप्ता ने अनुसार त्याग पत्र देने वालों में अमित कुमार, संजय कुमार मौर्य, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार पाल, आरके जैन, महेश चंद्र शर्मा, रविप्रकाश, नीलम गंगवार, रामू माहेश्वरी, बीनू, नीतू कुमारी, राजवाला, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सेंगर, मोहित कुमार सिंह, रामवती वार्ष्णेय, विजेंद्र सिंह, कमलेश गुप्ता, मीरारानी, उमा वर्मा, शैलेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार (पूर्व संयुक्त जिला मंत्री), अजय गौड़ आदि के नाम शामिल हैं।