{"_id":"5b8adbff42c79246633fead0","slug":"171535826943-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों को परफॉरमेंस ग्रांट पाने की लिए मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों को परफॉरमेंस ग्रांट पाने की लिए मिला मौका
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। ग्राम पंचायतों को परफॉर्मेंस ग्रांट दिए जाने के लिए शासन स्तर से आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके तहत अब ग्राम पंचायतें 10 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं। यहां जिले से 15 ग्राम पंचायतों को इसकी श्रेणी में लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अभी तक पांच ग्राम पंचायतें परफॉर्मेंस ग्रांट के मानकों को पूरा कर पा रही हैं।
शासन स्तर से ग्राम पंचायतों को 14 वें वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए धनराशि भेजी जाती है। इस परफॉर्मेंस ग्रांट के तहत ग्राम पंचायत को मिलने वाली धनराशि का 10 फीसदी अतिरिक्त दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत की आय और ऑडिट पूरा होना बेहद जरूरी है। जिले से 15 ग्राम पंचायतों को आय के मामले में चुना गया था, लेकिन इनमें से भी पांच ग्राम पंचायतें ही ऑडिट करा सकी हैं।
विभाग इन ग्राम पंचायतों का परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए आवेदन कर शासन को भेजेगा। जनपद स्तर पर आने वाले आवेदनों का परीक्षण 20 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद विभागीय स्तर से इन ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी जाएगी।