फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आधार लिंक होने के बाद एक-एक आदमी के नाम निकल रहे दो राशन कार्डों में

आधार लिंक होने के बाद एक-एक आदमी के नाम निकल रहे दो राशन कार्डों में

Wed, 15 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आधार लिंक होने के बाद एक-एक आदमी के नाम निकल रहे दो राशन कार्डों में

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
राशन कार्डों के आधार से लिंक होने के बाद जिले में डुप्लीकेट बने राशन कार्ड धड़ल्ले से निकलकर सामने आ रहे हैं। शासन द्वारा जिले में डुप्लीकेट बने हुए राशन कार्डों की सूची मांगी गई है। सूची में जिले के 63 लोगों के नाम तो सामने आ चुके हैं। अभी विभाग की ओर से पूरे डाटा को स्कैन किया जा रहा है।

इन लोगों के नाम एक राशन कार्ड में से काटे जाएंगे और इसकी पूरी सूचना शासन को भेजी जाएगी। हालांकि इन राशन कार्डों के यूनिट को माल राशन डीलर कालाबाजारी कर रहे थे। यह खुलासा अब आधार से डाटा के स्कैन होने पर सामने आया है।
विज्ञापन


जिले में राशन की कालाबाजारी को लेकर शासन स्तर तक शिकायतें पहुंच चुकी हैं। पिछले दिनों सासनी क्षेत्र में कालाबाजारी को जाता चावल पकड़े जाने के बाद शासन स्तर से भी इस मामले में गंभीरता बरती जा रही है। हालांकि विभागीय स्तर से इस मामले में जांच के नाम पर फाइल दबा दी गई है। अभी तक विभागीय अधिकारी यह मालूम नहीं कर सके यह चावल कहां से आया था और कहां जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आधार से राशन कार्डों को लिंक करने में डुप्लीकेट राशन कार्ड भी निकलकर सामने आ रहे हैं। इन राशन कार्डों को रद करने का काम विभागीय स्तर से शुरू कर दिया गया है। अब इन व्यक्तियों के नाम एक ही राशन कार्ड में रह सकेंगे। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद शायद राशन की कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी।

--------
जिन लोगों के नाम दो-दो राशन कार्डों में निकल रहे हैं, उनके नाम काटे जा रहे हैं। आधार से लिंक होने पर इस प्रकार के राशन कार्ड निकल कर सामने आ रहे हैं।
-सुरेंद्र यादव, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed