फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   स्वच्छता की अलख जगाने में गांव जटोई की प्रधान चयनित

स्वच्छता की अलख जगाने में गांव जटोई की प्रधान चयनित

Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की अलख जगाने में गांव जटोई की प्रधान चयनित
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरुक करने में जिले के गांव जटोई की ग्राम प्रधान प्रवेश देवी को चयनित किया गया है। प्रदेश स्तर से तीन लोगों को इसके लिए चयनित किया गया है।

यहां मुरसान ब्लॉक के गांव जटोई की ग्राम प्रधान द्वारा लोगों को शौचालय के प्रयोग के प्रति जागरूक करने का सर्वश्रेष्ठ कार्य किया गया। यहां तक कि शासन की नीतियों के अनुसार गांव में बने सेप्टिक टैंक के शौचालय को सोख पिट में तब्दील कराया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान द्वारा इन शौचालयों को ग्रामीणों में जागरूकता फैलाकर लाभार्थियों की धनराशि से ही सोख पिट में तब्दील कराया है। वही ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय के बनने के साथ साथ ग्रामीणों स्नान के लिए बाथरूम बनाने के लिए भी जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण गांव की स्वच्छता की प्रदेश पर एक अलग ही छाप बनी है। उल्लेखनीय है कि एसबीएम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाता है। ग्राम प्रधान जटोई को पहले ही प्रदेश स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। इस बार केंद्र सरकार की ओर से होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाने के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed