फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एक दर्जन से अधिक गांवों में स्वच्छता पर होगा काम

एक दर्जन से अधिक गांवों में स्वच्छता पर होगा काम

Mon, 29 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक गांवों में स्वच्छता पर होगा काम
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा। जिले के सातों ब्लाकों के दो दो गांवों को ओडीएफ प्लस के लिए चयनित किया गया है। तीन नवंबर को विकास भवन में कार्यशाला के दौरान ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

बता दें कि जिले की 474 ग्राम पंचायतें खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) की सूची में शामिल हो गई हैं। अब जिला पंचायतराज विभाग ओडीएफ प्लस के तहत गांवों में साफ सफाई पर ध्यान दे रहा है। महकमे में ओडीएफ प्लस की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए जिले के सात ब्लॉकों के रतनगढ़ी, गंगचौली, टुकसान, जटोई, रामपुर, दरकौली, चिरावली, रहपुरा, चौबारा, मांगरू, मीरपुर, सुजावलपुर, महासिंहपुर और मनौरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को ओडीएफ प्लस के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीएफ प्लस में गांव में स्वच्छता समिति का गठन होगा। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता से संबधित वॉल पेंटिंग होगी। गांव के प्रत्येक घर में कूड़ा लेने के लिए गाड़ी जाएगी। इसके अलावा खराब सड़क और नाली आदि दुरुस्त होंगी। इन गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed