{"_id":"5bba4b24867a55682c15dc97","slug":"161538935588-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरक की तैनाती के बाद भी पोषण अभियान में शासन को मिली निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरक की तैनाती के बाद भी पोषण अभियान में शासन को मिली निराशा
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शासन स्तर से सूबे के प्रत्येक जिले में स्वस्थ भारत प्रेरककी तैनाती की गई थी। इसके बाद से ही शासन को सूचना मिल रही थी कि जिस उद्देश्य के लिए जिले में स्वस्थ भारत प्रेरक की तैनाती की गई थी। वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। अब शासन स्तर से इस मामले में कड़ा रुख अपना लिया गया है।
यहां जिले में भी स्वस्थ भारत प्रेरक की तैनाती गई थी। शासन ने यह निर्देश जारी किया है कि स्वस्थ भारत प्रेरक पोषण अभियान संबंधी कार्योें की मॉनीटरिंग करें और पोषण अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी डीएम, सीडीओ और संबंधित अधिकारियों को दें।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रत्येक जिले में स्वस्थ भारत प्रेरक की तैनाती की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य पोषण अभियान संबंधी कार्यों की मॉनीटरिंग करना, डीएम, सीडीओ एवं संबंधित अधिकारियों को पोषण अभियान से संबंधी कार्यों से अवगत कराना, सत्यापन करना, डाटाबेस बनाने में मदद, ऑनलाइन फीडिंग में मदद करना, आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना आदि है। इसे देखते हुए हाथरस जिले में भी स्वस्थ भारत प्रेरक की तैनाती की गई।
विज्ञापन
अब यहां भी शासन स्तर से यह पत्र भेजा गया है कि स्वस्थ भारत प्रेरकों से पोषण अभियान संबंधी ही काम लिया जाए। इसे लेकर विगत में भी हुई समीक्षा बैठकों में भी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अब यह पत्र निदेशक शत्रुघभन सिंह द्वारा सभी जिलों में भेजा गया है।