फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अब बिजली महकमे के मीटर रीडर नजर आएंगे ड्रेस कोड में

अब बिजली महकमे के मीटर रीडर नजर आएंगे ड्रेस कोड में

Mon, 10 Jun 2019 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अब बिजली महकमे के  मीटर रीडर नजर आएंगे ड्रेस कोड में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब बिजली महकमे के मीटर रीडर ड्रेस कोड में नजर आएंगे। बिलिंग कंपनी के कर्मियों के गले में आईकार्ड और ग्रे कलर की टी शर्ट पर बिजली महकमे का होलोग्राम दिखेगा। फर्जी चेकिंग टीमों के सक्रिय होने के बाद अफसरों ने बिलिंग कंपनी को ड्रेस कोड में बिलिंग करने का फरमान जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि जिले के 62 बिजलीघरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। शहर से देहात तक अब मीटर लगने के बाद बिलिंग एजेंसी काम भी कर रही है। अब बिलिंग एजेंसी की आड़ में चेकिंग के लिए फर्जी टीमें सक्रिय हो गई हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए महकमे के अफसरों ने बिलिंग एजेंसी के कर्मियों को ड्रेस कोड में काम करने के आदेश दिए हैं, ताकि उनकी आसानी से पहचान हो सके।
विज्ञापन


साथ ही अफसरों ने यह भी कहा है कि ड्रेस कोड में होने पर यदि कोई अभद्रता करता है तो महकमा पूरा सहयोग करेगा। इस मामले में एक्सईएन खानचंद्र का कहना है कि बिलिंग एजेंसी के कर्मियों को ड्रेस कोड में काम करने के लिए कहा है, ताकि उनकी पहचान हो सके। कुछ फर्जी टीमें सक्रिय होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed