{"_id":"5ce99055bdec22077f3ae2e0","slug":"15588107583896-hathras-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"896 आवासों के आंवटन कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
896 आवासों के आंवटन कराए जाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कांशीराम कॉलोनी में खाली पड़े आवासों का आवंटन किए जाने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से आवासों के आवंटन की प्रक्रिया को जल्द शुरू कराए जाने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष ने एक प्राथमिक विद्यालय और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खोले जाने की मांग भी की है।
नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जलेसर रोड स्थित पालिका परिषद की भूमि पर कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 1,500 एवं द्वितीय चरण में 952 आवासों का निर्माण गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास योजना के लाभ दिए जाने के लिए कराया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में द्वितीय चरण के बने 952 आवासों में से केवल 56 आवासों का आवंटन किया गया है।
बचे हुए आवासों में अनाधिकृत रूप से परिवार रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिक्त 896 आवासों को पुन: नियमानुसार आवंटन किया जाए। कांशीराम आवास योजना में एक प्राथमिक विद्यालय और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाया जाए। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि योजना में सफाई, प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था का कार्य पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा है।