फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 4500 अभ्यर्थी

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 4500 अभ्यर्थी

Sat, 25 May 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 4500 अभ्यर्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में नौ परीक्षा केंद्रों पर पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें 4,513 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को तीन जोन में विभाजित किया गया है। दो पालियों में यह परीक्षा होगी।

26 मई को होने वाली पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को तीन जोन में विभाजित कर सभी जोन की जिम्मेदारी दे दी गई है। दो पालियों में ट्रेड के अनुसार प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के अलावा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। दो और तीन जोन में 2,513 और पहली जोन में 2,000 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। प्रथम जोन के अधिकारी लखमीचंद्र ने बताया कि प्रवेश परीक्षा संबंधी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 26 मई को शहर के नौ केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों को बनाया परीक्षा केंद्र
बागला इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज, रामबाग इंटर कॉलेज, सेठ हरचनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, श्री रामचंद्र गल्र्स इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed