फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   शहर से देहात तक की गई बिजली चेकिंग

शहर से देहात तक की गई बिजली चेकिंग

Sat, 25 May 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर से देहात तक की गई बिजली चेकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आचार संहिता खत्म होने के साथ बिजली महकमे ने बकायेदारों से निपटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर से देहात तक बिजली चेकिंग की गई। दो दर्जन से अधिक बकाएदारों की बिजली गुल गई। कार्रवाई से खलबली मची रही।

उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया पड़ा हुआ है। शहर में चालीस प्रतिशत तो देहात में साठ प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इस कारण विभागीय अधिकारियों को बैठकों में अफसरों को कोप के भाजन का शिकार होना पड़ रहा है। बीते दिनों निगम के अफसरों ने 24 से 30 तक प्रत्येक खंड के सौ बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


साथ ही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ चेकिंग की जाए। इस क्रम में शुक्रवार को शहर से देहात तक बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दर्जन से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। कई स्थानों पर बिजली चोरी भी पकड़ी। इस मामले में एक्सईएन आदित्य पांडेय का कहना है कि शहर में बिजली चेकिंग गई है। बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए हैं। यह अभियान तीस मई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed