फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सीएचसी, पीएचसी से एंटी रैबीज नदारद, मरीज परेशान

सीएचसी, पीएचसी से एंटी रैबीज नदारद, मरीज परेशान

Wed, 10 Apr 2019 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी, पीएचसी से एंटी रैबीज नदारद, मरीज परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के दावे नाकाफी साबित हो रहे हैं। सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंटी रैबीज नदारद होने से जरूरतमंदों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पहुंचने वाले मरीजों को मजबूरी में बाहर से इंजेक्शन खरीद कर लगवाने पड़ रहे हैं। पिछले करीब 25 दिनों से सीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं हैं। इसका नोटिस भी सीएचसी की इमरजेंसी में चिपका दिया गया है।

सादाबाद क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में मरीज काफी संख्या में सीएचसी पर पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। मरीजों को मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले करीब 25 दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है। डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी गई है, लेकिन अभी तक इंजेक्शन नहीं आ सके हैं। यह सुनकर मरीज परेशान हैं और इंजेक्शन आने की आस में रोजाना सीएचसी के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह का हाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी है, यहां भी पिछले काफी समय से एंटी रैबीज नहीं हैं, जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के कुत्ता काटे के मरीज भी सादाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि एंटी रैबीज की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आने पर मरीजों को इसका लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed