फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एटी(सर्वे) के लिए ग्राम पंचायतों में पहुंची बीएसएनएल की टीम

एटी(सर्वे) के लिए ग्राम पंचायतों में पहुंची बीएसएनएल की टीम

Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एटी(सर्वे) के लिए ग्राम पंचायतों में पहुंची बीएसएनएल की टीम
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। ई- गवर्नेंस के तहत ग्राम पंचायतों में वाई-फाई चौपाल लगाने के जिले की 300 ग्राम पंचायतों में टावर लगा दिए गए हैं। अब इन ग्राम पंचायतों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए शनिवार को बीएसएनल की टीम सर्वे के लिए कई ग्राम पंचायतों में पहुंची और इंटरनेट सेवा शुरू करने से पहले संसाधनों और बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल की स्थिति जांची। कई इलाकों में बीएसएनएल की केबल कटी हुई मिली। इन केबलों को जोड़ने के लिए टीम के अधिकारी पूरे दिन जुटे रहे।

शनिवार को बीएसएनएल के जेटीओ सुधीर कुमार और सीएससी के मैनेजर केके उपाध्याय ने ग्राम पंचायतों में जा रही इंटरनेट केबल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन स्थानों को भी चिन्हित किया गया, जहां केबलें कटी हुई निकलीं। इन स्थानों पर टीम के सदस्य को लगाकर केबल को जोड़े जाने का काम किया गया, ताकि जल्द से जल्द सर्वे का काम पूरा करा कर ग्रामीणों को इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में संचालित सीएससी पर जाकर वीएलई को भी उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। सीएससी के मैनेजर ने बताया कि सभी वीएलई इन टावरों का ख्याल रखेंगे और इंटरनेट सेवा के लिए बिछी लाइनों के कटने या कोई भी खराबी आने के बारे में तुरंत विभाग को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed