1499 महिलाएं हाईरिस्क प्रेग्नेंसी के लिए चयनित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहे मातृत्व सप्ताह के तहत पांच फरवरी को हाईरिस्क प्रेगभनेंसी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जटिलता वाली गर्भवती महिलाओें की जांच और उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिलेभर में मातृत्व सप्ताह का आयोजन 27 जनवरी से किया जा रहा है। बुधवार को हफ्ते का अंतिम दिन होगा। इस सप्ताह के तहत मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और उनका पंजीकरण किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, पेशाब आदि संबंधित जांच भी की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिलेभर में मंगलवार तक 12,998 महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जबकि 1,499 महिलाएं हाईरिस्क प्रेगभनेंसी की श्रेणी में पाई गईं। इन हाईरिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती महिलाओं की उचित उपचार पांच फरवरी को स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा।