फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1.43 crore tourist destination will become the nectar lake

Hathras News: 1.43 करोड़ से पर्यटन स्थल बनेगा कंचना का अमृत सरोवर

Sun, 19 Nov 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 19 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
1.43 crore tourist destination will become the nectar lake
विकास खंड मुरसान के गांव कंचना में अमृत सरोवर को पर्यटन स्थल के रुप में पर्यटन विभाग विकसित करेगा। पर्यटन विभाग व ग्राम्य विकास विभाग इस स्थल को विकसित करने के लिए अपने विभाग से धनराशि खर्च करेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 75 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इस स्थल को 1.43 करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना को भी मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन




पर्यटन विभाग की ओर से जिले के कई स्थलों को पर्यटक स्थलों के रूप्में विकसित किया जा रहा है। इन पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए पर्यटक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस क्रम में जिले में हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर, मां हाथुरसी देवी मंदिर सहित कई स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। समामई के नगर वन को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गांव कंचना में बनने वाले पर्यटन स्थल पर शेष धनराशि ग्राम्य विकास विभाग खर्च करेगा।
विज्ञापन




इस पर्यटक स्थल पर फूड प्लाजा, सेल्फी प्वाइंट, पार्किंग, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था के साथ अन्य पर्यटकों को लुभाने संबंधी कार्य किए जाएंगे। परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने बताया कि इस पर्यटक स्थल में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से कार्य भी कराए जाएंगे। शासन स्तर से पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed