{"_id":"5cddadf0bdec22071d1bebe9","slug":"141558031856-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुता काटने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुता काटने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मोहल्ला रमनपुर में कुत्ता के काटने से महिला की मौत हो गई। उसे छह महीने पर मोहल्ले के आवारा कुत्ते ने काटा था, उस वक्त अस्पताल में एआरवी नहीं थे, इसलिए महिला को एआरवी नहीं लगा और महीने बाद उसमें कुत्ता काटे का असर आ गया।
थाना हाथरस गेट के मोहल्ला रमनपुर निवासी एक महिला को करीब छह महीने पहले कुत्ते ने काटा था। उस वक्त जिला अस्पताल में एआरवी की किल्लत चल रही थी। इस कारण एआरवी नहीं लग सका। महिला और उसके परिवार वालों ने कुत्ता काटने की बात को भूल में डाल दिया। पिछले महीने महिला अपने मायके इलाहाबाद अपने भाई की शादी में शामिल होने गई। वहां पर उसमें कुत्ता काटने के लक्षण नजर आने लगे।
उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। काफी इलाज के बाद भी महिला को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसे ससुराल के लोग हाथरस ले आए। यहां पर बुधवार को परिजन उसे आगरा ले गए। जहां पर डॉक्टर ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उसे घर ले आए। गुरुवार की सुबह महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।