फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   चार स्थानों पर हुए सड़क हादसे, आठ लोग हुए घायल

चार स्थानों पर हुए सड़क हादसे, आठ लोग हुए घायल

Sun, 12 May 2019 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
चार स्थानों पर हुए सड़क हादसे, आठ लोग हुए घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। इन घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

शनिवार की दोपहर को गांव मीरपुर मोड़ के निकट बाइक सवार दो लोग किसी अन्य वाहन से टकरा गए, जिससे बाइक सवार ऋषिपाल पुत्र ओमप्रकाश (35 वर्ष) निवासी बरामई और कालू पुत्र लीलाधर उम्र करीब (25 वर्ष) निवासी पिपरामई बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से ऋषिपाल को आगरा के लिए रेफर किया गया। यह दोनों राशन के गोदाम से काम करके अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव खोंडा सहपऊ निवासी सुखवीर पुत्र निरंजन सिंह उम्र करीब 36 साल और उनकी पत्नी कमलेश उम्र करीब 30 साल बिसावर के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। शनिवार की तड़के पुलिस द्वारा इन्हें उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया। जहां इनका उपचार किया गया। गांव मंस्या के पास हुई सड़क दुर्घटना में सुंदर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मडनई सादाबाद उम्र करीब 23 साल घायल हो गए। देर रात उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। शनिवार की बाइक सीएचसी के गेट के पास बाइक फिसलने की वजह से जारा पत्नी अकबर उम्र 38, जीशान पुत्र बासरअली उम्र 18 साल, सोफिया पुत्री अकबर 19 साल निवासी कूपा गली घायल हो गए। इनका उपचार भी सीएचसी पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed