{"_id":"5caa4736bdec22141e2240cc","slug":"141554663222-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों के माध्यम से गेंहू खरीद की शिकायत पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों के माध्यम से गेंहू खरीद की शिकायत पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
बिचौलियों के जरिए गेहूं खरीद की शिकायत मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। खरीद एजेंसियों की बैठक के दौरान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम ने प्रत्येक केंद्रों पर चेक लिस्ट के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक केंद्रों पर गेहूं खरीद पारदर्शी ढंग से की जाए। उन्होंने इस वर्ष गेहूं खरीद में किसानों के रजिस्ट्रेशन में नाम मात्र की बढ़ोतरी होने पर नाराजगी जाहिर की। प्रत्येक किसानों का भुगतान ऑनलाइन आरटीजीएस के माध्यम से करने को कहा।
जनपद में गेहूं खरीद 64 क्रय केंद्रों पर 15 जून तक की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र से किसानों को परेशान करने की शिकायत आने की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी केंद्र प्रभारी गेहूं खरीद में निष्पक्षतापूर्वक रुचि लें। उन्होंने शत-प्रतिशत किसानों के पंजीकरण करने के भी निर्देश दिए। क्रय केंद्र की मशीनों के चलाने के बारे में भी जानकारी लेने को कहा। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न पाए जाए। उन्होंने बताया कि कृषकों की सुविधा के लिए एक कंट्रोल रूम की स्थापना गई है, जिसका मोबाइल नंबर 9557739439 है। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अशोक कुमार, मंडी सचिव रामबाबू शर्मा आदि मौजूद थे।